फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन में फॉल्ट से देवी रोड उपकेंद्र की आपूर्ति हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के देवी रोड उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार को फॉल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग ढाई घंटे बाद आपूर्ति को चालू कराया जा सका। कटौती के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवी रोड उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में दोपहर एक बजे के करीब फॉल्ट हो गया। तीनों फेस जल गए। इससे सभी फीडर बंद हो गए। उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने से मोहल्ला बागवान, सौतियाना, आश्रम रोड, देवी रोड, राजा का बाग, मदार दरवाजा, ताल, आंशिक कटरा, आंशिक नगरिया, लेनगंज, सदर बाजार आदि क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सूचना पर टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया।
किसी तरह ढाई बजे तक फॉल्ट को ठीक किया गया। आपूर्ति शुरू ही हुई थी कि तभी देवी रोड पर कच्चा आढ़ती स्कूल के एचटी लाइन का तार टूट गया। इससे फिर एक बार आपूर्ति बंद करनी पड़ी। ये आपूर्ति साढ़े तीन बजे के करीब चालू हो सके। लगभग ढाई घंटे तक बिजली कटौती के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

वर्जन
पहले 33 केवी लाइन में फॉल्ट और फिर एचटी लाइन का तार टूटने से देवी रोड उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित रही। फॉल्ट सही करवाने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है। - मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें