आगरा। गाले में श्रीलंका के खिलाफ ध्रुव जुरैल के अर्धशतक के बाद रविवार रात पिता नेम सिंह जुरैल ने बेटे से फोन पर बात की। उन्होंने पारी के लिए बधाई दी, साथ ही कहा कि लक्ष्य देश के लिए लगातार और लंबा खेलना होना चाहिए।
नेम सिंह ने ध्रुव से कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलना बड़ी उपलब्धि है। इस मौके को लंबे कॅरियर में बदलने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। उन्होंने बेटे को हर अगले मुकाबले में बेहतर करने की सलाह दी। पिता की बात पर ध्रुव ने भी भरोसा दिलाया कि उनकी कोशिश हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने और टीम की जरूरत के मुताबिक योगदान करने पर रहेगा। ध्रुव के अर्धशतक से परिवार और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी रही। हालांकि नेम सिंह चाहते हैं कि ध्रुव भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करें और लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व करें।