फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कर्जदारों से बचने के लिए दांव पर लगा दी 10 वर्षीय बेटी, कारोबारी ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न

Wed, 15 Jul 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कारोबार में घाटा होने के बाद आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बेटी को डांस क्लास की जगह उसके घर छिपा दिया और 40 लाख रुपये की फिरौती का पत्र तैयार कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी सहानुभूति और आर्थिक मदद पाने के लिए यह नाटक कर रहा था।
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कारोबार में घाटे के बाद कर्जदारों से बचने और शुभचिंतकों से मदद के नाम पर रुपये ऐंठने के लिए पिता ने ही अपनी 10 वर्ष की बेटी के अपहरण की पटकथा तैयार की थी। रुपयों का लालच देकर दोस्त को भी साजिश में शामिल किया था। बेटी को डांस क्लास की जगह खुद अपने दोस्त के घर पर छोड़ा था। खुद ही फिरौती का पत्र प्रिंट करवाकर पुलिस को दिया था। पुलिस पहुंची तो दोस्त ने पूरी साजिश की कहानी बता दी। आरोपी पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
 
Trending Videos

एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि 10 जुलाई को शाम के समय जगदीशपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 10 वर्षीय बेटी के प्रतापनगर स्थित वायरस डांस एकेडमी से नहीं लौटने की शिकायत की थी। घर पर 40 लाख रुपये फिरौती मांगने का पत्र भी भेजे जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी तो बच्ची डांस क्लास आते नहीं दिखी। पूरे इलाके में चेकिंग शुरू की गई। तीनों थाने के फोर्स को सक्रिय कर दिया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: तीन दिन से तलाश, बंद मोबाइल और फिर नाले में मिला शव; सुरक्षाकर्मी की मौत बनी पहेली


 

दो घंटे बाद बच्ची नाटकीय ढंग से खुद लौट आई। घर के पास लगे कैमरों में वह अकेले ही आती दिखी। पुलिस टीम ने बच्ची से बात की तो वह कार चालक द्वारा ले जाने और फिर वापस छोड़ने की बात कहने लगी। कुछ याद नहीं होने की बात कहकर चुप हो गई। पुलिस ने बच्ची के लौटने के रास्ते के सीसीटीवी चेक किए तो एक बाइक सवार उसे छोड़कर जाता दिखा। जांच करने पर बाइक का नंबर पता चल गया। बाइक एमएम गेट क्षेत्र के युवक की निकली। मंगलवार को पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो वह डर गया। उसने अपहरण का ड्रामा रचने की पूरी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें -  TTZ: उद्योगों से रोक हटेगा या रहेगी बरकरार, 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगा फैसला; अटॉर्नी जनरल करेंगे पैरवी
 
विज्ञापन

रिश्तेदारों से लेना चाहता था रुपये
पूजा सामग्री का कारोबार करने वाले युवक के कारोबार में घाटा हुआ था। कर्जदार उससे तकादा कर रहे थे। कारोबार के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने बेटी का अपहरण होने का नाटक करने का प्लान बनाया। वह सहानुभूति लेना चाहता था। इससे कर्जदार उससे रकम मांगना बंद कर देते और फिरौती देने के नाम पर वह रिश्तेदारों और परिचितों से रकम ले लेता। पुलिस की सख्ती से उसका दोस्त डर गया और बेटी को बाइक से घर छोड़ आया। इससे पूरी साजिश की कलई खुल गई।

ये भी पढ़ें -  UP: 'दिल में बाबर, मुंह में राम...', मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें