फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर भारौल में मंगलवार को पिता ने तमंचे से बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया गया है कि किशोर कुमार का पत्नी बीनादेवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर किशोर कुमार पत्नी बीना को पीटने लगा।
मां को बचाने पहुंचे हेमंत (18) और उसके भाई हर्षित का पिता से विवाद हो गया। आरोप है कि किशोर कुमार घर के अंदर गया और तमंचा निकाल लाया। हेमंत और हर्षित कुछ समझ पाते तब तक किशोर कुमार ने हेमंत पर गोली चला दी। गोली हेमंत के सिर में जा लगी। बेटे को लहूलुहान देख आरोपी पिता किशोर कुमार भाग गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को फिरोजाबाद जिला अस्पताल लेकर आए। थानाध्यक्ष सिरसागंज का कहना है कि आरोपी किशोर कुमार शराब का लती था। शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। हेमंत ने मां को बचाने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने तमंचे से बेटे को गोली मार दी। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: न्यायालय का क्लर्क सहित जनपद में 47 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
कोरोना वायरस: एटा में पचास कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत, कुल आंकड़ा 2824 पहुंचा