फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गोद में नवजात का शव लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा पिता, मामला जानकर हैरान रह गए पुलिस अधिकारी 

Sat, 02 Jul 2022 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पिता का आरोप है कि गांव में ही रहने वाले रिश्तेदारों ने पत्नी और उसके साथ मारपीट कर दी। पत्नी गर्भवती थी, चोट लगने के कारण  साढ़े पांच महीने में ही डिलीवरी हो गई और बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोद में नवजात का शव लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एसएसपी ऑफिस में शनिवार को एक पिता नवजात का शव लेकर पहुंचा। उसका आरोप था कि गांव  के रिश्तेदार ने मारपीट की। इस दौरान पत्नी को भी पीटा। वह गर्भवती थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। साढ़े पांच महीने में ही डिलीवरी होने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसलिए एसएसपी के पास शव लेकर आया है। मामले में सीओ फतेहाबाद को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


निबोहरा के गांव लालगढ़ निवासी 23 वर्षीय धनीराम शनिवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसकी गोद में नवजात का शव था। उसने बताया कि 20 जून को गांव के ही उनके रिश्तेदारों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उन्होंने उसकी और पत्नी की जमकर पिटाई की। पत्नी गर्भवती थी। मारपीट के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई थी। उसे लेडी लायल में भर्ती कराया गया। 

शुक्रवार रात को उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। समय से पूर्व डिलीवरी के चलते बच्चे की जन्म के बाद मौत हो गई।  धनीराम एसएसपी को दिखाने के लिए गोद में शव लेकर पहुंचा था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सीओ फतेहाबाद को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें