पटियाली के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी में दावत के दौरान युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी निवासी रहीस पाल के घर शुक्रवार की देर शाम उनके बेटे मनवीर सिंह के बेटे के जन्म की दावत चल रही थी। दावत में शामिल होने के लिए काफी लोग आए हुए थे। इसमें जयकिशन नगला निवासी मंजेश भी शामिल था। उसने अचानक खुशी में फायरिंग कर दी।