पति ने दिया पिता का साथ
शमशाबाद रोड निवासी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 2019 में उनकी शादी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही पति अश्लील बातें करने लगा। पति से शिकायत की तो उसने भी अपने पिता का साथ दिया। इससे ससुर के हौसले और बुलंद हो गए।
संबंध बनाने मायके पहुंच गया ससुर
एक दिन कमरे में आकर पकड़ लिया। 10 जून को फिर पति ने शिकायत की तो उसने कहा पिता जैसा कहते हैं वैसा करना पड़ेगा। पीड़िता परेशान होकर अपने मायके चली गई। दो दिन बाद पति और ससुर वहां भी पहुंच गए। वहां भी बात करने के बहाने शारीरिक संबंध बनाने का ससुर ने दबाव बनाया। विरोध पर रुपयों का लालच दिया।
पीड़िता सबूत लेकर पहुंची थाने
पीड़िता ने वीडियो और व्हाट्सअप चैट साक्ष्यों के साथ थाने में शिकायत की है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।