फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दामाद के घर आए ससुर ने की ऐसी हरकत, हैरान रह गए लोग, रस्सी से बांधना पड़ गया...; देखें वीडियो

Sun, 31 Mar 2024 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दामाद के घर ससुर होली के मौके पर आया था। यहां उसके साथ ये सब होगा उसने कभी सोचा भी नहीं था। अब गलती किसकी है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
ससुर को रस्सी से बांधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दामाद के घर होली पर आए ससुर ने ऐसी हरकत कर दी कि गांव के लोग हैरान रह गए। ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे रस्सी से बांध दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। ससुर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

25 दिन पहले हुई थी शादी
थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुराव के रहने वाले शिवम की 25 दिन पहले पांच मार्च को दिव्या पुत्री अरविंद निवासी दउआ गांव, जिला कन्नोज के साथ शादी हुई थी। बताया गया है होली के बाद अरविंद पहली बार अपने दामाद शिवम के घर बेटी दिव्या से मिलने के लिए आया था। अरविंद की पत्नी सुमन भी उसके साथ आई हुई है।

दामाद के घर पी शराब
घटना शनिवार शाम की है। अरविंद ने दामाद के घर शराब पी। पत्नी सुमन ने शराब पीने से मना किया तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर दामाद और अन्य लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो वो और भी आक्रामक हो गया। 

घर में मचाया उत्पात
अरविंद ने दामाद के घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वो घर की छत पर चढ़ गया और ईंट-पत्थर फेंकने लगा। ग्रामीणों ने उसे घेरना शुरू कर दिया। वो छत से दूसरे घर में कूद गया, जिससे चोट लग गई। इसके बाद भी वो काबू में नहीं आ रहा था। इसलिए ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया और पुलिस को मौके पर बुला लिया। 

वीडियो हुआ वायरल
इसके बाद अरविंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ससुर को जिस तरह रस्सी से बांधा गया, उसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें