फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को विदा करने से पहले दुनिया को अलविदा कह गया पिता, हादसे में मौत

Mon, 03 Jun 2019 05:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
dead body - फोटो : social media
विज्ञापन
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने किसान को रौंद दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर में पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही थीं। खुशियों का माहौल अचानक मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


रविवार की शाम रामगोपाल (55) पुत्र ऊदल सिंह निवासी गांव बड़ौला अपने खेत पर पानी लगाने के लिए जा रहे थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने देखा कि शव रामगोपाल का है तो उसके परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी। घटना की जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। किसान की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में शिकार ग्राम बड़ौला निवासी रामगोपाल की पुत्री ललिता की शादी 15 जून को होनी है।

गंजडुंडवारा के गांव दोएले से बरात आनी हैं। पिता शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। उसके मन में अपनी लाड़ली को डोली में बैठाने का खासा अरमान था। मौत के साथ ही उसका अरमान भी अधूरा रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें