फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपहरण कर 28 दिन तक बनाया बंधक...महिला के आरोप का पुलिस जांच में सामने आया ऐसा सच, घूम जाएगा दिमाग

Sun, 18 May 2025 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी में एक महिला के सनसनीखेज आरोपों ने पुलिस के होश उड़ा दिए। महिला ने 28 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी ने जांच की तो सच कुछ और ही निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में फतेहपुर जिले की एक महिला की ओर से दन्नाहार क्षेत्र के खजूरखेड़ा गांव निवासी पिता-पुत्र पर अगवा कर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाने का मामला पुलिस की जांच में फर्जी पाया गया है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने खुद पूरे मामले की जांच की।
विज्ञापन


 

महिला ने एसपी कार्यालय में शनिवार को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि करीब एक माह पूर्व वह अपने बीमार पति के इलाज के लिए 30 हजार रुपये लेकर फर्रुखाबाद गई थी। फर्रुखाबाद पहुंचने पर वैन में सवार होकर आए खजूरखेड़ा निवासी पिता-पुत्र और एक महिला ने उन्हें तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। आरोपियों ने 28 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। 

 
विज्ञापन

एक आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और उन्हें व उनकी दो साल की बेटी को पीटा भी। महिला ने बताया कि वह किसी तरह बचकर भाग निकल। एसपी सिटी ने गंभीर मामले की खुद जांच की, फतेहपुर पुलिस से सम्पर्क किया। इसमें सामने आया कि महिला अपने पति से विवाद के चलते खुद ही चली गई थी। एक माह बाद वापस लौटी। 

महिला की मां ने बाकायदा पुलिस को यह लिखित में दिया कि वह अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती। दन्नाहार के निवासी पिता, पुत्रों पर महिला एक व्यक्ति के द्वारा  दुष्प्रेरित किए जाने पर आरोप लगा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच में पूरा मामला फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें