परिजनों ने बताया है कि छोटू अपनी मासूम पुत्र कृष्णा का मुंडन बेलोन देवी के दरबार में कराने के बाद घर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बताया है कि ऑटो को
गांव से ही भाड़े पर करके ले गए थे इसमें गांव के और लोग भी सवार थे, उनके हल्की चोटें आई हैं।
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार रात को दर्दनाक हादसा घटित हो गया। एटा कोतवाली देहात अलीगंज रोड स्थित गांव पवांस के पास मंगलवार की रात डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। इस हादसे में पिता और उसके मासूम पुत्र की मौत हो गई। जबकि दादी सहित दो महिलाएं घायल हुईं हैं। दादी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बरथरी निवासी भानु प्रताप उर्फ छोटू (30) पुत्र सुरेश चंद्र इनका तीन वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ किन्ना, मां कमला देवी और गांव की ही रामादेवी पत्नी विनोद कुमार घायल हो गईं। हादसे की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस की ओर से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
यहां चिकित्सकों ने मासूम (तीन) कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल छोटू सहित दोनों महिलाओं का उपचार शुरू कर दिया। इलाज के दौरान करीब एक घंटे बाद छोटू की भी मौत हो गई। घायल कमला देवी की हालत चिंताजनक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया है।
परिजनों ने बताया है कि छोटू अपनी मासूम पुत्र कृष्णा का मुंडन बेलोन देवी के दरबार में कराने के बाद घर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बताया है कि ऑटो को गांव से ही भाड़े पर करके ले गए थे इसमें गांव के और लोग भी सवार थे, उनके हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।