फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुर्जा रामजस में पिता-पुत्र पर हमला, फायरिंग से दहला गांव

Fri, 01 May 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रंजिशन दबंगों ने युवक पर बोला हमला, लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, फायरिंग का आरोप तीन घायल
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव गुर्जा रामजस में बुधवार रात रंजिश में दबंगों ने एक युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल लाठी-डंडों से पिटाई की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन




राजेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रामबरन बुधवार रात अपने खेत पर मूंग की फसल की रखवाली कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि तभी गांव के ही आधा दर्जन से अधिक दबंग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते रामबरन पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। जब रामबरन ने विरोध किया, तो हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटा। बेटे की चीख-पुकार सुनकर पिता राजेंद्र सिंह और परिवार के अन्य सदस्य बीपी सिंह मौके पर पहुंचे, तो दबंगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। हमलावरों ने अवैध तमंचे से दो राउंड फायरिंग की, जिसमें पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तीनों घायलों राजेंद्र सिंह, बीपी सिंह और रामबरन का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी पिनाहट ने बताया पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें