फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: गोवंश के हमले से सात वर्षीय पुत्र सहित पिता की मौत, खेत से लौट रहे थे दोनों

Wed, 16 Feb 2022 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बेसहारा गोवंश की वजह से पिता-पुत्र की जान चली गई। खेत से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र पर गोवंश ने हमला कर दिया था। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 घंटे बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
अपने पुत्र रितिक को गोद में लिए किसान किशन कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में गोवंश के हमले से पिता-पुत्र की जान चली गई। घटना सोमवार देर शाम की है। बाइक सवार किसान अपने साथ वर्षीय पुत्र के साथ खेत से लौट रहा था। रास्ते में गोवंश ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पिता ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बेटे का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के कर दिया था।

विज्ञापन


रामगढ़ क्षेत्र के गांव मेलई मोहम्मदपुर निवासी 45 वर्षीय किशन कुमार सोमवार को सात वर्षीय पुत्र रितिक के साथ बाइक से खेत पर गया था। किशन कुमार के खेत पड़ोस के गांव नैपई में है। उसके बहनाई राज कुमार ने बताया कि किशन अपने पुत्र के साथ बाइक से जब घर लौट रहा था, तभी नैपई के समीप गोवंश ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। मौके पर ही रितिक की मौत हो गई। जबकि किशन गंभीर रुप से घायल हो गया। 

जयपुर ले जाते समय किशन ने तोड़ा दम 

परिजन किशन को उपचार के लिए आगरा ले गए। मंगलवार रात को आगरा से जयपुर ले जाते किशन की भी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि रितिक के शव का परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि किशन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतकों के परिजनों के अनुसार गोवंश के हमले से पिता और पुत्र की मौत हुई है। 

विज्ञापन

दो बहनों के बीच इकलौता भाई था रितिक

किशन कुमार के दो पुत्रियां और एक पुत्र रितिक था। किशन खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। किशन की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। वहीं दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। किशन की बड़ी पुत्री पांच साल व छोटी पुत्री दो वर्ष की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें