1952 का रिकार्ड न तोड़ पाए फतेहाबाद के वोटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद विधानसभा की जनता ने सर्वाधिक मतदान करके न केवल आगरा की सभी विधानसभाओं बल्कि प्रथम चरण में 15 जिलों को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन यहां की जनता अपने ही पहले विधानसभा चुनाव का रिकार्ड नहीं तोड़ पाई है।
पहले चरण में अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली जिलों में विधानसभा का चुनाव हुआ है। इन सभी विधानसभाओं में औसतन 62-65 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान 52.50 प्रतिशत गाजियाबाद के साहिबाबाद में हुआ है। सर्वाधिक मतदान आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट पर करीब 71.18 फीसदी हुआ है। फतेहाबाद विधानसभा सीट के आसपास केवल सरधना 70 फीसदी, सिवालखास 70 फीसदी और किठोरी 70 फीसदी है। हालांकि फतेहाबाद की जनता पहले चुनाव 1952 का रिकार्ड नहीं तोड़ पाई है। 1952 में फतेहाबाद विधानसभा में करीब 76.6 प्रतिशत वोट पड़े थे। सबसे कम वोट 1984 में 40.1 प्रतिशत पड़े थे।
इनबाक्स....
फतेहाबाद में कब कितने वोट पड़े
2012 69.5 %
2007 54 %
2002 61.8 %
1996 57.3 %
1993 47.4 %
1991 44.1 %
1989 44.2 %
1984 40.1 %
1980 42.4 %
1977 48.3 %
1974 57.3 %
1969 55.5 %
1967 58.8 %
1962 54 %
1957 49.5 %
1952 76.6 %