सैंया। इरादतनगर-सैंया मार्ग स्थित मोहनपुर गांव के पास दो फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना दो फरवरी की रात्रि की है। थाना डौकी के गांव कोलारी निवासी शिव कुमार अपने पिता जवाहर सिंह को बाइक पर बैठाकर खेरागढ़ से अपने गांव कोलारी जा रहे थे कि मोहनपुर गांव के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एसएन में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजन एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।