फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा-बर्गर का स्वाद पड़ रहा भारी: बढ़ रहा आंत के कैंसर का खतरा, चिकित्सकों ने किया आगाह

Sun, 29 Nov 2026 04:09 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फास्टफूड, तले-भुने भोजन और फाइबरयुक्त आहार से दूरी के कारण पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। आगरा में आयोजित सर्जरी कार्यशाला में चिकित्सकों ने खानपान और दिनचर्या सुधारने के साथ शुरुआती लक्षणों पर जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
पेट दर्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइबरयुक्त-पौष्टिक भोजन से दूरी और फास्टफूड से पेट बीमार हो रहा है। लंबे समय तक ऐसी आदतों से आंत का कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा भी कई बीमारियों की वजह बन रहा है। इससे बचने के लिए युवा सर्जरी करा रहे हैं। फतेहाबाद रोड स्थित ऑडिटोरियम में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ सर्जंस की कार्यशाला में चिकित्सकों ने खान-पान की बदलती आदतों को तमाम बीमारियों के लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


कार्यशाला के दूसरे दिन गुरुग्राम के डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि हरी सब्जी, सलाद, मोटा अनाज समेत पौष्टिक आहार के बजाय लोग फास्टफूड और तले हुए भोजन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे बड़ी आंत का कैंसर का खतरा बढ़ गया है। मल करते वक्त रक्त आना, काला रंग होना, वजन तेजी से कम होना और पेट में लगातार दर्द रहने की परेशानी होने पर तत्काल जांच करानी चाहिए। इसमें एंडोस्कॉपी और कोलोनोस्कॉपी से बीमारी चिह्नित की जा सकती है। 

नई दिल्ली के डॉ. अतुल पीटर ने बताया कि खराब खानपान, देर से सोने से मोटापा भी बढ़ रहा है। आयोजन अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि दवाओं से बीमारी ठीक नहीं होने पर सर्जरी करनी पड़ रही है। डॉ. अंकुर बंसल ने बताया कि खराब खानपान और दिनचर्या के चलते ही पाइल्स, फिशर के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है। डॉ. करन रावत ने बताया कि लेजर तकनीक से ऑपरेशन के बाद का दर्द, रक्तश्राव से बचाव होता है। मरीज जल्दी ठीक होता है। कार्यशाला में डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. अभिषेक अरोड़ा, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. अनिमेश गुप्ता, डॉ. भुवनेश शर्मा आदि ने भी व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें