फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर निकाले 60 हजार, एप भी कराया डाउनलोड

Fri, 14 Feb 2020 03:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पेटीएम केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर एक और शिकार बन गया। मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर साइबर अपराधियों ने 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


नामनेर निवासी विवेक कुमार शुक्ला के मोबाइल पर दस फरवरी को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि  आपकी पेटीएम केवाईसी अपडेट करनी है। अगर, अपडेट नहीं कराएंगे तो आईडी सस्पेंड हो जाएगी। मोबाइल पर एक मैसेज भी भेजा। बातों ही बातों में एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए बोल दिया।

विवेक के एप डाउनलोड करने पर कहा कि दस रुपये एड मनी कर दो। उन्होंने पेटीएम में एसबीआई कार्ड की डिटेल भर दी। कुछ ही देर में विवेक के पेटीएम से तीन बार में 60,198 रुपये निकाल लिए गए। विवेक ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल कर रही है।
विज्ञापन


रहें सावधान
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, फोन पर केवाईसी अपडेट करने के लिए कॉल आए तो बातों में नहीं आएं। फोन से किसी तरह की केवाईसी अपडेट नहीं करानी चाहिए। मोबाइल पर एप भी डाउनलोड नहीं करें। एप से आपके मोबाइल की स्क्रीन साइबर अपराधी को अपने मोबाइल पर दिखने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें