फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में हर समिति पर किसानों को समय से मिलेगी खाद, एआर कोऑपरेटिव ने दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास भवन में बुधवार से धरना दे रहे किसानों के बीच बृहस्पतिवार को एआर कोऑपरेटिव पहुंचे। किसानों ने समितियों पर डीएपी की कालाबाजारी किए जाने के आरोप लगाए। एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र पाल सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिले की हर समिति पर किसानों को समय से खाद मिलेगी। गड़बड़ी कराने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएपी खाद के लिए परेशान किसानों ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने का एलान करते हुए धरना शुरू कर दिया था। डीएपी की समस्या दूर नहीं होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की थी। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने सहकारी समितियों के अध्यक्षों पर यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था।
धरने की सूचना पर बृहस्पतिवार को एआर कोऑपरेटिव पहुंचे। किसानों से कहा कि जिले की हर समिति पर किसानों को समय से खाद मिलेगी। गड़बड़ी कराने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस माैके पर मंडल महासचिव रूपेंद्र शाक्य, मंंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, ओमवीर यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता देवी, जेबा आफताब, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें