फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: किसानों के लिए रेडी पुलिस की लाठी और जेसीबी; हर हालात से निपटने को तैयार; हाईवे पर आमना-सामना

Wed, 21 Feb 2024 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Kisan Andolan: आगरा में किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर के साथ एकत्र हुए। वह रैली निकालने पर अड़े हैं। पुलिस उन्हें समझाने पर अड़ी है।  
विज्ञापन
Kisan Andolan: किसानों के लिए पुलिस की लाठी...ट्रैक्टर के लिए रेडी है जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को किसान और पुलिस आमने सामने आ गए। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर एकत्र हो गए। वह मलपुरा थाना क्षेत्र से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालने पर अड़े हैं। वहीं एसीपी पूनम सिरोही पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं। उन्हें रैली निकालने से मना कर रही हैं। समझाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान मलपुरा कस्बा में एकत्र हैं। वह कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होनेजा रहे थे। इसी समय अछनेरा एसीपी पूनम सिरोही पुलिस टीम के साथ पहुंच गईं। वह किसानों को रैली निकालने से रोक रही हैं। इस पर किसान और पुलिस के बीच हॉट-टॉक भी हुई। किसान रैलवी निकालने पर अड़े हुए हैं। वहीं उन्हें रोकने के लिए पुलिस जवान मौजूद हैं। 

विज्ञापन

Kisan Andolan: आगरा में किसान-पुलिस आमने-सामने, - फोटो : अमर उजाला

एमएसपी गारंटी कानून बने

किसान नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनना चाहिए। आंदोलन कर रहे किसानों के साथ कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अपनी मांगों को लेकर वह मलपुरा कैंप कार्यालय से रैली निकालने के लिए निकले। टीम का नेतृत्व रणवीर सिंह चाहर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें