फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : पीएम मोदी के संबोधन का किसानों ने किया विरोध, लगाया जाम

Sat, 26 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन के दौरान किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे करीब दो सौ किसानों के साथ बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज के प्रांगण में कृषि कानूनों के विरोध में एकत्रित हुए। इसकी भनक लगने पर सीओ मांट धर्मेंद्र चौहान, एसडीएम मांट श्याम अवध चौहान, इंस्पेक्टर लोकेश भाटी पुलिस बल एवं पीएसी के साथ एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। दिल्ली कूच के लिए किसान दोपहर दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे की ओर बढ़ने लगे तो प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। जिसके विरोध में किसान बाजना कट पर नौहझील-बाजना रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। 
विज्ञापन



किसानों के जाम लगाने के कारण कुछ ही देर में वहां वाहनों की कतार लग गई। अधिकारियों के समझाने पर किसानों ने दो बजकर 50 मिनट पर जाम खोल दिया। बाद में किसान टोल प्लाजा रोड पर यमुना एक्सप्रेसवे पर कूच करने के लिए आगे बढ़ने लगे। बाजना कट पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए अपने ट्रक खड़े कर दिए, जिन्हें देखकर किसान वहीं पर तीन बजे बैठ गए।

यूपी: पराली कम जलाने पर मथुरा डीएम को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ, एसडीएम द्वारा दोबारा मनाने पर काफी मुश्किलों के बाद किसानों को उठाया जा सका। किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने कहा कि प्रशासन तानाशाही दिखा रहा है। हमारे हौसले बुलंद हैं, आज हमें रोक दिया गया है, हम फिर किसी दिन यमुना एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली जरूर जाएंगे। इस अवसर पर गिर्राज वशिष्ठ, हरवीर, सतवीर चौधरी, जयपाल सिंह, वीर सिंह, संग्राम सिंह सोनी, प्रधान मनमोहित गोवर्धन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें