फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में किसानों का हंगामा: कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने पर भड़के, सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम

Thu, 26 Nov 2026 10:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा बृहस्पतिवार रात किसानों ने हंगामा कर दिया। माल रोड पर गद्दे  बिछाकर धरने पर बैठ गए। माल रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं।  पुलिस और प्रशासन के अधिकारी किसानों को समझाने मे जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
कमिश्नरी के गेट पर जुटी किसानों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन ने 200 से अधिक किसानों के साथ बृहस्पतिवार शाम को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसान रात में कमिश्नरी परिसर में ही ठहरना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने परिसर में उन्हें प्रवेश नहीं दिया। इस पर भड़के किसान गेट पर बैठ गए। ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर फतेहाबाद रोड की एक लेन बंद कर दी। इससे जाम लग गया। दो किलोमीटर तक वाहन फंस गए। किसानों ने गद्दे बिछाने के बाद चूल्हा जलाकर खाना बनाया और कीर्तन करने लगे। पांच घंटे बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे। तब उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन




किसान बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। वहां पहले से ही पुलिस बल तैनात था। किसानों ने रात में ठहरने की योजना बनाई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर वे कमिश्नरी के सामने ही बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी लागू करना, किसानों की समस्याओं का समाधान, टोरंट पावर से जुड़ी शिकायतें दूर करना और नहरों की सफाई कराना शामिल थीं। किसानों का कहना था कि नहर टूटने से फसलों को नुकसान हो रहा है। खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कालाबाजारी से भी किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात करीब 10 बजे डीसीपी सिटी रवीेंद्र कुमार ने किसानों से बातचीत की। आधा घंटे बाद किसानों को कमिश्नरी परिसर में प्रवेश कराया गया। अब किसान शुक्रवार को अधिकारियों को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें