फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमजी रोड पर पैदल मार्च कर किसानों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Dec 2022 10:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बिजली, सिंचाई, भूमि अधिग्रहण व निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। एडीएम प्रोटोकॉल को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बिजली, सिंचाई, भूमि अधिग्रहण व निराश्रित गोवंश की समस्या से परेशान किसानों ने मंगलवार को प्रतापपुरा से एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर जुलूस निकाला। दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना एवं विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रोटोकॉल को देकर समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

विज्ञापन


किसान नेता सोमवीर सिंह यादव, राजकुमार तोमर, विष्णु कटारा, मुकेश पाठक के नेतृत्व में 150 से अधिक किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में धरना देकर परिसर में बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाए कि महुआखेड़ा, बुढ़ाना और मदरा गांव में प्राइवेट बिजली कंपनी टोरंट पावर द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 

चार गुना मुआवजे की मांग 

किसानों ने कहा कि ग्रेटर आगरा के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि का चार गुना मुआवजा दिलाया जाए। आवारा व निराश्रित गोवंश से फसलों की रक्षा की जाए। इसके लिए प्रशासन तत्काल कोई योजना बनाए। तहसील बाह में रामपुर, चंद्रसेनी में बंजर जमीन पर गोशाला निर्माण, ग्राम पंचायत शेख में अधूरी गोशाला का निर्माण पूर्ण कराया जाए। 

किसानों ने बिजली कटौती पर रोक लगाने और सिंचाई संकट से निजात दिलाने की भी गुहार लगाई। जिसके लिए किसानों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) प्रबंध निदेशक संग बैठक कराने की मांग रखी। इस दौरान दीपक तोमर, हरेंद्र तोमर, भेष चंद्र शर्मा, डॉ. हरिओम, संतोष डागुर, केरन सिंह, गौरव चाहर, संजू पंडित, कमलेश तोमर आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें