किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय और कमिश्नरी का घेराव का कार्यक्रम है। आगरा मंडल में गांव से शहर तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की गई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। किसान आंदोलन के चलते सुबह से हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसान नेताओं की धरपकड़ का अभियान रातभर चलाया गया। जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज में कई समाजवादी पार्टी नेता हिरासत में लिए गए है। हालांकि पुलिस को चकमा देकर कुछ सपाई जिला मुख्यालय पर पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। सपा नेताओं को पुलिस लाइन में भेजा गया है। पुलिस लाइन में सपाइयों ने नारेबाजी भी की। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिलीप यादव को भी हिरासत में लिया गया। सपाइयों ने पुलिस लाइन में ही तख्तियां लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
2 of 9
मैनपुरी में हिरासत में लिए सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में किसान आंदोलन को लेकर सुबह से ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय है। सपा नेताओं के आवास के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। नवीन मंडी से आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश यादव को पुलिस ने सोमवार सुबह हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 9
फिरोजाबाद में हाईवे पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के चलते हाईवे पर पुलिस की सख्ती से यात्री परेशान हुए। हाईवे पर एक-एक वाहन पुलिस ने जांच के बाद जाने दिया। लोगों को इससे परेशानी हुई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और दिल्ली जाने वाले रास्तों पर पुलिस कड़ी चौकसी और निगरानी रख रही है। किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को हिरासत में लेकर थाना रामगढ़ में बैठाया गया है।
4 of 9
पुलिस ने रोके किसान नेता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन को कलक्ट्रेट जा रहे किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह को हीराबाग़ में पुलिस ने रोका, बहस हुई। एसीएम पहुंचे, किसानों को नगला हवेली आवास ले जाकर ज्ञापन लिया।
रालोद के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल समेत अन्य नेताओं को लॉयर्स कॉलोनी स्थित घर पर ही पुलिस ने रोका। भारतीय किसान यूनियन के महासचिव प्रवेंद्र सिंह को बमरौली कटारा में नजरबंद किया।
विज्ञापन
5 of 9
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के घर के बाहर खड़े सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के लिए तहसील आ रहे थे लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के निवास को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
6 of 9
तहसील में धरना प्रदर्शन के लिए जाते सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
एटा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तहसील में जुलूस के रूप में पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।
विज्ञापन
7 of 9
सांकेतिक पुतला दहन करते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पुलिस-प्रशासन की कड़ी चौकसी के बाद भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का सांकेतिक पुतला दहन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
8 of 9
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतमाता की मूर्ति स्थल पर किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू की है। प्रदेश सचिव अमित सिंह समेत 25 लोग धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
तहसील पर प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा सदर तहसील पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन ने सपाइयों को अंदर जाने से रोका और अधिकारियों ने तहसील के गेट के बाहर ही ज्ञापन लिया।