मेधा पाटकर ने कहा कि यूपी सरकार और राजस्थान सरकार आपस में बात नहीं कर सकती। ऐसी स्थिति में यह जन आंदोलनों की राजनीति हम लोग आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के जीने का रास्ता रोक रही है। यह सरकार किसानों के विरोध में और अंबानी, अडानी और जिंदल के पक्ष में तीन कानून कैसे ला सकती है?
योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया
मेधा पाटकर को रोके जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, सैकड़ों किसानों को दिल्ली आने से रोका गया है। आगरा में मेधा पाटकर को रोक लिया गया। यह किसान बनाम सरकार की लड़ाई है।
किसान नेताओं ने रोष जताया
मेधा पाटकर के साथ राहुल राज, प्रहलाद बैरागी, आराधना भार्गव सहित कई किसान नेता हैं। किसान नेताओं ने रोके जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से 20 और गाड़ियों का जत्था दिल्ली के लिए जाएगा।