फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में आवारा पशु बंदकर सड़क पर उतरे हजारों किसान, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Thu, 27 Dec 2018 03:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
किसानों ने कलेक्ट्रेट घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा गोवंश को स्कूलों में बंद करके अन्नदाता गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। हजारों की भीड़ पदयात्रा करते हुए गोकुल बैराज से निकली तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। 
विज्ञापन


कई जगह किसानों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन काश्तकार भाकियू के झंडे तले सारे बैरियर तोड़कर कलक्ट्रेट तक पहुंचे। पुलिस ने पहले गेट बंद कर दिया था लेकिन बाद में किसानों के तेवर देख गेट खोल दिया गया। डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। 

भाकियू ने गुरुवार को कलक्ट्रेट घेरने का एलान किया था। इसी एलान के मद्देनजर सुबह को दस बजे से गोकुल बैराज पर किसानों का जुटना शुरू हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली, चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिलों से किसान पहुंचे थे। किसानों की संख्या दो हजार से भी अधिक थी। 
विज्ञापन

किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गोकुल बैराज से पैदल मार्च लेकर निकले किसानों को सबसे पहले सदर तहसील के सामने रोकने की कोशिश की गई, लेकिन किसानों ने यहां लगे बैरियर को तोड़ते हुए कलक्ट्रेट के लिए कूच कर दिया। दोपहर को करीब दो बजे किसानों का काफिला कलक्ट्रेट पर पहुंचा तो गेट बंद कर दिया गया। जब किसानों ने नारेबाजी शुरू की गेट खोल दिया गया। सभी किसान कलक्ट्रेट में दाखिल हो गए।

भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने यहां कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। भारी नुकसान हो रहा है लेकिन प्रशासन इन पशुओं से फसलों को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा। 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन काम कर रहा है। गोशालाओं में बात की जा रही है। हर ब्लाक पर गोशाला खोलने की तैयारी हो रही है। जल्द ही कोई हल निकल आएगा। इस पर किसान नेताओं ने कहा 29 दिसंबर तक अगर प्रशासन ने कुछ नहीं किया तो सभी स्कूल, सरकारी अस्पतालों में आवारा गोवंश को बंद कर दिया जाएगा। 

किसानों की सभा में गूंजता रहा ‘अमर उजाला’ 

किसानों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला’ द्वारा आवारा गोवंश को लेकर चलाए गए अभियान की किसानों ने सराहना की। किसानों ने कलक्ट्रेट पर हुई सभा में कहा कि ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को शिद्दत के साथ उठाया है। किसानों का दुख शासन प्रशासन के सामने रखा है। 

हम सभी किसान भाई ‘अमर उजाला’ का आभार प्रकट करते हैं। किसान नेताओं ने कहा कि ‘अमर उजाला’ ने उस समय में इस मुद्दे को उठाया जब किसान बेहद परेशान हैं। आवारा गोवंश उनकी फसलों को चौपट कर दे रहा है। 
विज्ञापन

बीस से ज्यादा स्कूलों में बंद किए आवारा पशु

स्कूल में बंद आवारा जानवर - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने आवारा पशुओं को पकड़कर स्कूलों में बंद कर दिया। बीस से ज्यादा स्कूल आवारा पशुओं के कारण बंद कर दिए गए थे। किसानों ने हंगामा भी किया। किसानों का कहना था कि उन्होंने इन पशुओं को खेतों से पकड़कर स्कूलों में बंद किया है। राया ब्लाक के गांव खिरारी, खजूरी, तेहरा, नगला तेजा, सिहोरा, कारब, बंदी, तारापुर ककरेठिया के स्कूलों में आवारा गोवंश बंद कर दिया गया था। 

वहीं मांट ब्लाक के गांव ऊधर और अरूर्वा में भी पशुओं को बंद कर दिया गया, जबकि नौहझील ब्लाक के गांव नगला बिरखु, नया बांस, मेंहदीपुर, तुलाईगढ़ी, कराहरी, नगला जयसिंह के स्कूल में पशुओं के बंद होने से छुट्टी हो गई थी। मांट के एसडीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सभी स्कूलों को खाली करा दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी रिपोर्ट दे दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें