मथुरा के दरेसी रोड पर गुरुवार की सुबह ताज होटल के पास बस की टक्कर से पल्लेदार की मौत हो गई। वो मंडी समिति से रिक्शा में सब्जी लेकर आ रहा था। गुस्साई भीड़ ने डीगगेट-भरतपुरगेट मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर जाम खुलवाया।
थाना गोविंदनगर मछली मंडी, भरतपुरगेट निवासी कलाम उर्फ पोला (38) पुत्र बशीर पल्लेदार था। प्रतिदिन की तरह मंडी से रिक्शे में सब्जी लेकर लौट रहा था। दरेसी रोड पर ताज होटल के सामने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के चलते वह साइड से निकालने लगा।
इसी बीच पीछे से आ रही स्कूली बस पल्लेदार को घसीटते हुए दूर तक ले गई। ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए चालक बस को भगा ले गया। गंभीर रूप से घायल पल्लेदार को जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे आगरा ले जाने लगे।