फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत में भाग लेंगे जिले के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडी धर्मदास स्थित कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें 23 फरवरी को मथुरा में कांग्रेस की होने वाली किसान महापंचायत पर चर्चा की। महापंचायत में जिले की भागीदारी तय करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा 23 फरवरी को मथुरा में होने वाली किसान महापंचायत में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव/ प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भाग लेंगी। इसमें जिले के कार्यकर्ता भी भागीदारी करेंगे। हर ब्लॉक से पांच वाहनों से कार्यकर्ता मथुरा जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी सामंजस्य बनाकर व्यवस्था करेंगे।
जिला कमेटी के अलावा सभी फ्रंटल संगठनों केे पदाधिकारी भी महापंचायत में पहुंचने की तैयारी करें। उन्होंने कहा किसानों के आंदोलन और किसान समस्याओं के प्रति केंद्र सरकार की उदासीनता के विरोध में महापंचायत मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर संकोच गौड़, कैलाश उपाध्याय, गजेंद्र सिंह, फरीद अली, रमेशचंद्र वर्मा, चंद्रप्रकाश दुबे, सुरेश राठौर, धारम सिंह, मनोज शाक्य, भीमसेन कठेरिया, विनोद यादव, भैयालाल गुप्ता, शाहबुद्दीन सिद्दीकी, नसीम पठान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें