फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी शमशेरगंज निवासी शिवानी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। गांव शमशेरगंज निवासी शिवानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। सोमवार को सीओ ने एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके घरवालों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज निवासी 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा शिवानी 11 फरवरी को अचानक लापता हो गई थी। पहले तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 17 फरवरी को गांव निवासी राधाकिशन पर अगवा करने का आरोप लगाया। तलाश के दौरान 20 फरवरी की शाम शव गांव के पास सागौन के पेड़ पर लटका मिला। पहले तो पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही थी, लेकिन रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है।
सोमवार सुबह सीओ अमर बहादुर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह पुलिस के साथ गांव शमशेरगंज पहुंचे। घटनास्थल का दोबारा बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद किशोरी के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस जब आरोपी के घर गई तो वहां कोई मौजूद नहीं मिला। सभी लोग घर से गायब थे।
विज्ञापन

----
परिजनों पर घूम रही है शक की सुई
शिवानी ने खुदकुशी नहीं कि यह बात तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साबित कर दी है। उसकी हत्या करने वाला कौन है। इसको लेकर अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। साथ ही ऑनर किलिंग की संभावना को भी पुलिस पूरी तरह से खारिज नहीं कर रही है। पुलिस हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जिसने भी हत्या की है वह पुलिस से बच नहीं पाएगा। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें