फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसानों ने CM को खून से लिखा खत, मांगी इच्छा मृत्यु, ADA द्वारा जबरन अधिग्रहीत जमीन वापस करने की मांग

Thu, 08 Jun 2023 01:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में किसानों ने CM योगी आदित्यनाथ को खून से खत लिखा। उन्होंने इच्छा मृत्यु मांगी। किसानों ने ADA द्वारा जबरन अधिग्रहीत जमीन को वापस करने की मांग की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में इनर रिंग रोड के तीसरे चरण में अधिग्रहित 42 हेक्टेयर भूमि की वापसी के लिए बुधवार को तीसरे दिन सदर तहसील में किसानों का धरना व अनशन जारी रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से खत लिखा। जमीन वापसी की गुहार लगाई। भूमि नहीं मिलने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

भूख हड़ताल पर बैठे हैं छह किसान

इनर रिंग रोड परियोजना के लिए देवरी, जखौदा सहित चार गांव में भूमि का अधिग्रहण आगरा विकास प्राधिकरण ने 2011 में किया था। 2013 में कुछ किसानों का मुआवजा मिला। जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला वह जमीन वापस मांग रहे हैं। इसे लेकर छह किसान भूख हड़ताल पर हैं। एक किसान की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो

बेशकीमती भूमि वापस करने की रखी मांग

अनशन पर बैठे पांच किसानों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम खून से खत लिखकर नायब तहसीलदार को सौंपा है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर का कहना है कि एडीए अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को मुआवजा नहीं मिला। 42 हेक्टेयर भूमि का एलाइनमेंट बदल चुका है। इस योजना के लिए भूमि ली गई थी, वो योजना बदल गई। ऐसे में किसानों की बेशकीमती भूमि उन्हें वापस कर दी जाए।

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

इन किसानों ने खून से लिखा खत

सीएम को खून से खत लिखने वालों में श्याम सिंह चाहर, रघुनाथ शर्मा, भगवान सिंह, वेद प्रकाश, प्रमोद जैन, नरेंद्र सिंह चाहर, शिव कुमार शामिल हैं। धरने पर रामपाल चाहर, गजेंद्र सिंह, उदयवीर, अनिल, महताब सिंह, केके चाहर, राम मोहन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें