फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Farmer Protest: आगरा में किसानों की महापंचायत, बैनई पैंठ बचाने का आह्वान; अनदेखी पर जताया गुस्सा

Fri, 07 Nov 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाकियू भानू के बैनर तले किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इस आयोजन में किसानों की अनदेखी पर गुस्सा जताया गया। 
विज्ञापन
आगरा में किसानों की महापंचायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन क्षेत्र के बैनई पैंठ में भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले बृहस्पतिवार को महापंचायत हुई। इसमें किसान नेताओं ने बैनई पैंठ को बचाने के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया। वहीं किसानों की समस्या की चर्चा की गई। अनदेखी पर रोष जताया गया।
विज्ञापन


पंचायत में भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को आजादी के बाद भी गुलामी से मुक्ति नहीं मिली है। 77 वर्षों से राज नेताओं ने किसानों को गुलाम बना रखा है। उन्होंने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर एक संयुक्त मोर्चा के तहत किसान हित में आंदोलन करने का आह्वान किया सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर ने पंचायत में बैनई पेंठ मालिक बृजेश चौधरी की जमीन धोखाधड़ी से हथियाने का मुद्दा उठाया। बैनई पैंठ बचाने के लिए सभी से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

पंचायत में डीएपी और यूरिया नहीं मिलने का भी मुद्धा नेताओं ने उठाया। स्मार्ट मीटर लगाए जाने को किसान, मजदूरों के साथ धोखा बताया। पंचायत के बाद उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित कुमार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। मौके पर भाकियू भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान, बॉबी यादव, हजारी लाल यादव, महाराज सिंह , किसान यादव आदि रहे। संचालन डाॅ. महेश चौधरी ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें