फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट पर किसानों का हल्ला बोल, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण; रुकवा दिया काम

Sat, 27 Jun 2026 10:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ग्रेटर आगरा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने निर्माण कार्य रुकवाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट पर किसानों का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के रहनकला-रायपुर में विकसित हो रहे ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट पर शुक्रवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले सैकड़ों किसान और महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मनोहरपुर गांव के पास चल रहे निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जामुन की बागवानी से बदली तस्वीर, हर साल लाखों कमा रहे किसान; दिल्ली तक पहुंच रही कुकथला की उपज


 

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक किसी भी हाल में निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। आरोप है कि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) बिना पूरा मुआवजा दिए जबरन जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहा है। प्रदर्शन के बाद किसान मनोहरपुर गांव के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और किसानों को समझाने में जुटा है।

ये भी पढ़ें -  हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें
 

भाकियू टिकैत युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव ने आरोप लगाया कि किसानों को गुमराह कर उनकी जमीन हड़पी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, कुआं, पेड़, नलकूप और अधिकांश भूमि का मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है, बावजूद इसके बुलडोजर और डंपर चलाए जा रहे हैं। इस दौरान किसान नेता मनोज शर्मा, श्याम सिंह, नत्थू सिंह धाकरे, अमर सिंह और पंकज यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही: जिंदगी बचाने निकले आगरा के जांबाज, राहत सामग्री लेकर उड़ी सेना की मेडिकल टीम
 
विज्ञापन

महत्वाकांक्षी है ग्रेटर आगरा परियोजना
एडीए करीब 442 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा विकसित कर रहा है। इस परियोजना में देश की प्रमुख 10 नदियों के नाम पर 10 टाउनशिप बसाई जानी हैं। इनमें गोमतीपुरम, गंगापुरम, यमुनापुरम, नर्मदापुरम, गोदावरीपुरम, कृष्णापुरम, कावेरीपुरम, सिंधुपुरम, बेतवापुरम और महानदीपुरम शामिल हैं। योजना के तहत लगभग 4,353 आवासीय भूखंड विकसित किए जाने हैं। किसानों के विरोध के चलते परियोजना की प्रगति पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें -  MSME Day 2026:  आगरा का जूता 170 देशों तक पहुंचा, लेकिन अपने ही शहर में विस्तार को तरस रहे उद्योग; ये है वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें