फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: ट्रॉली में भूसा भरने के बाद रस्सा कस रहा था किसान, संतुलन बिगड़ते ही खेत में गिरा; हो गई मौत

Sat, 04 May 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

भूसा लादते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसान नीचे गिर गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना के नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव तिलियानी में बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादते समय किसान नीचे गिर गया। ट्रैक्टर से गिरकर वो बेसुध हो गया। आनन फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी किसान ईश्वर दयाल (55) ने बृहस्पतिवार की रात को अपने खेत पर गेहूं की फसल की कटाई कराई थी। कटाई के बाद देर रात वह भूसा और गेहूं को ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद रहे थे। भूसा लादते समय रस्सा कसने के दौरान अचानक किसान संतुलन खोकर ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे खेत में गिर गया। किसान को बेसुध पड़ा देख परिजन व वहां मौजूद अन्य लोग आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। मृतक के भाई महेश चंद्र ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

शादी के योग्य है बेटी, परिजन दुखी
गांव तिलियानी निवासी किसान ईश्वर दयाल के पास मात्र डेढ़ बीघा खेत है, जिस पर मेहनत कर वह फसल करते थे और तीन पुत्र व एक पुत्री सहित अन्य परिजन का भरण पोषण करते आ रहे थे। बड़ी पुत्री शादी योग्य हो चुकी है। लेकिन उसके हाथ पीले करने से पहले ही किसान की मौत हो गई। परिजन के सामने भी अब भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें