दबंगों ने पत्नी कर ली अगवा
पुलिस को कर चुका गुमराह
एसीपी सैंया पीयूषकांत राय ने बताया कि रामेश्वर के विरुद्ध गांववालों ने शिकायत की थी। कहा था कि झूठी शिकायत करके लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। वह थाने में गांव के कई लोगों पर शक जता चुका है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर चुकी है। रामेश्वर को अपनी ससुराल की जानकारी नहीं है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी गलत लिखा है। फिर भी पुलिस उसकी पत्नी को तलाश करने की कवायद कर रही है।