फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान ने सिंचाई विभाग के रिश्वतखोर पर्यवेक्षक और मुंशी को सिखाया सबक, अब दोनों खाएंगे जेल की हवा

Tue, 28 Jan 2025 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एक किसान ने सिंचाई विभाग के रिश्वतखोर पर्यवेक्षक और मुंशी से हार नहीं मानी। उसने एंटी करप्शन में शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम ने  पर्यवेक्षक और मुंशी  7000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
रिश्वतखोर पर्यवेक्षक और मुंशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार की दोपहर सिंचाई विभाग के पर्यवेक्षक बनवीर सिंह और मुंशी तारा सिंह को 7000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोनों को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव टीकरी, फतेहपुर सीकरी निवासी किसान विष्णु सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बारिश की वजह से नहर किनारे के खेत जलमग्न हो गए थे। किसानों ने खेतों का पानी नहर में डाल दिया था। सिंचाई विभाग ने एक महीने पहले नहर काटने का नोटिस जारी कर दिया। आरोप है कि पर्यवेक्षक बनवीर सिंह और मुंशी तारा सिंह नोटिस समाप्त कराने के नाम पर 10 हजार रुपये मांग रहे थे। बाद में सात हजार रुपये तय हुए। 

किसान ने एंटी करप्शन में शिकायत की। जांच में मामला सही निकला। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 2 बजे टीम ने सिंचाई पर्यवेक्षक मिढ़ाकुर निवासी बनवीर सिंह और शिवनगर, शाहगंज निवासी तारा सिंह काे सात हजार रुपये का लिफाफा पकड़ाया। तभी दोनों को पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें