फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाहल के गांव बनिगवां में निकला पेंशन का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल के गांव बनिगवां में पेंशन योजनाओं में जमकर फर्जीवाड़ा किया गया। यहां एक दो नहीं बल्कि बड़ी संख्या में अपात्र पेंशन ले रहे थे। कुछ अपात्र दो अलग-अलग पेंशन योजनाओं का भी लाभ ले रहे थे। मामले की जांच हुई तो पूरा फर्जीवाड़ा खुल गया। जांच समिति ने कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन

एक शिकायत पर आचार्य ग्राम्य विकास संस्थान धीरेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा और अपर संख्याधिकारी पशुपालन करन सिंह ने बनिगवां में जांच की थी। यहां अपात्रों को पेंशन मिलने की शिकायत मिली थी। जांच की तो यहां पेंशन का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। गांव निवासी चरन सिंह और चेतराम जहां दो अलग-अलग खातों में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं तो गांव की ही सावनश्री वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन दोनों का लाभ ले रही हैं।
इतना ही नहीं जांच में 19 अन्य लोग भी अपात्र होने के बावजूद वृद्धा पेंशन लेते मिले जबकि इन लोगों में से कोई 40 वर्ष था तो कोई 50 वर्ष। 60 वर्ष की उम्र पूरी न होने के बावजूद ये लोग पेंशन ले रहे थे। परिवार रजिस्टर और आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर भी ये लोग पात्र नहीं पाए गए। इस प्रकार कुल 22 लोग एक गांव में फर्जी पेंशन प्राप्त कर रहे थे।
विज्ञापन

रिकवरी और कार्रवाई की भी संस्तुति
जांच समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में पूरे मामले का खुलासा करने के साथ ही स्पष्ट कार्रवाई की भी संस्तुति की है। सबसे पहले अपात्रों की पेंशन बंद करने के लिए लिखा गया है। इसके बाद अब तक मिली पेंशन की रिकवरी की जाएगी।
गांव बनिगवां निवासी अश्विन कुमार, राघव कुमार और धीरज कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी जिसमें बताया था कि गांव में अपात्रों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। आदेश के बाद सीडीओ ने तीन सदस्यी समिति गठित कर जांच कराई थी।
विज्ञापन

एक शिकायत पर बनिगवां में जांच कराई गई थी। जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें