फिरोजाबाद में एका थाना क्षेत्र के गांव कछवाई निवासी अलीगढ़ में तैनात दरोगा के भाई की मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव के पास से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरसों में दे रहे थे पानी
गांव कछवाई निवासी ओमपाल यादव (50) पुत्र मुंशीलाल मंगलवार सुबह खेत में खड़ी सरसों की फसल में पानी लगाने के लिए घर से गए थे। शाम करीब सात बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो ओमपाल का छोटा पुत्र भानू पिता को देखने के लिए खेत पर पहुंचा। यहां ओमपाल का शव खून से लथपथ खेत पर पड़ा देख उसने परिजनों को सूचना दी। ओमपाल का शव मिलने की सूचना पर परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।
एसएसपी सहित पुलिस पहुंची
सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार के साथ सीओ जसराना देवेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो शव के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद कर लिया। गोली ओमपाल के पेट में लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रेमपाल के बड़े भाई प्रेम शंकर ने बताया कि वह अलीगढ़ पुलिस लाइन में इस समय तैनात है। भाई ओमपाल की किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। क्षेत्राधिकारी जसराना देवेंद्र कुमार का कहना है कि ओमपाल की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों द्वारा देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। जिससे घटना का खुलासा हो सके।
आगरा: नमकीन व्यापारी बना टप्पेबाजों का शिकार, दस-दस के नोट सड़क पर गिराकर कार से ले उड़े 3.30 लाख