पिनाहट। विद्युत लाइन के तारों में स्पार्किंग से मंगलवार की दोपहर क्योरी बीच का पुरा गांव के किसान की करब और घर में आग लग गई। इससे अनाज, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जल गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव क्योरी बीच का पूरा निवासी भूपाल सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर हवा चल रही थी। इससे विद्युत लाइन के तारों में स्कार्पिंग से निकली चिंगारी घर के समीप रखे करब में आ गिरी। इससे करब में आग लग गई। देखते ही देखते आग उसके घर तक पहुंच गई। लपटें उठती देख परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर को भागे। आग लगने की जानकारी होते ही गांववाले जुटे। सबमर्सिबल पंप चलाकर ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भुक्तभोगी के मुताबिक आग से उसका आधे से ज्यादा घर, अनाज, कपड़े, बिस्तर आदि गृहस्थी का सामान जल गया। संवाद