फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑटो में सफर कर रहे किसान के साथ लूट, सूनसान जगह ले जाकर की पिटाई; 46 हजार रुपये ले गए बदमाश

Thu, 02 Apr 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आलू बेचकर लौट रहे किसान को ऑटो सवार बदमाशों ने सुनसान जगह ले जाकर पीटते हुए 46 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में ऑटो सवार लुटेरों ने आलू बेचकर लौटे किसान की पिटाई की और 46 हजार रुपये लूट लिए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गनेश की गढ़ी, थाना निबोहरा निवासी रामसाय ने पुलिस को बताया कि वह 28 मार्च को अपने गांव से भोपाल आलू बेचने गए थे। आलू बेचने के बाद उसे कुल 46,630 रुपये प्राप्त हुए। वह रुपये लेकर ट्रेन से आगरा कैंट पहुंचा और 31 मार्च की रात करीब 2 से 3 बजे गांव जाने के लिए बिजलीघर बस स्टैंड गया। वहां बस निकल चुकी थी।

इसी दौरान एक ऑटो आया, जिसमें पहले से चार लोग बैठे थे। उन्होंने शमसाबाद तक जाने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद चालक ने वाहन को सुनसान स्थान की ओर मोड़ दिया। चालक सहित चारों लोगों ने पीटा और रुपये छीन लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी और अन्य माध्यम से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें