फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मिर्जापुर में किसान पंचायत, कृषि कानूनों के वापसी मांग

विज्ञापन
कासगंज के गांव मिर्जापुर में बैठक करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व मौजूद किसान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन भानु ने गांव मिर्जापुर में किसान पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं और उनके निदान पर मंथन किया गया। वहीं कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि कानूनों को जबरन थोपा गया है। सरकार किसानों और किसानी को खत्म करना चाहती है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर किसान हित संरक्षण के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए। जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय ने कहा किसान आंदोलन की उपेक्षा और अनदेखी सरकार की तानाशाही का प्रतीक है। सरकार लगातार वार्ता के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है।
मंडल अध्यक्ष शयामवीर सिंह ने कहा कि किसानों के आंदोलन को तोड़ने के लिए दमनकारी तरीके अपना रही है। अमर सिंह राजपूत, मेघ सिंह कश्यप, राजकुमार सिंह यादव, दानवीर सिंह, संदीप पांडेय, प्रमोद यादव, दुर्बीन सिंह यादव, तौफीक खान, अमित तिवारी, हसरत अली, नेतराम सिंह, सचिन उपाध्याय, शैलेंद्र पाल सिंह बघेल, कमल सिंह यादव, उमेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें