फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों ने भरी रफ्तार, पहले दिन चढ़े 104 यात्री

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा स्टेशन पर दैनिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने को स्टेशन पर पहुंचे यात्री - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जंक्शन स्टेशन से बुधवार को दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों ने रफ्तार भरी। ये ट्रेनें कानपुर अनवरगंज स्टेशन तक गईं। हालांकि पहले दिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही। दोनों ट्रेनों में कासगंज स्टेशन से मात्र 104 यात्रियों ने ही सफर किया।
विज्ञापन

दैनिक स्पेशल ट्रेन संख्या 05040 सुबह नौ बजे कासगंज जंक्शन से कानपुर की ओर रवाना हुई। इस दौरान कासगंज जंक्शन पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया गया। ट्रेन में सिर्फ आरक्षित यात्रियों को ही प्रवेश मिला। ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना हुई। वहीं दूसरी दैनिक स्पेशल ट्रेन संख्या 05038 दोपहर 1:05 बजे रवाना हुई।
आंकड़े की नजर से-
- 28 यात्री सुबह रवाना होने वाली ट्रेन में चढ़े।
- 76 यात्री दोपहर को रवाना होने वाली ट्रेन में चढ़े।
- 7280 रुपये का राजस्व पहले दिन रेलवे को कासगंज स्टेशन से मिला।
अधिकांश स्टेशनों पर हुआ ठहराव
हाल्ट को छोड़कर दोनों ट्रेनों का ठहराव सभी स्टेशनों पर हुआ। कासगंज जिले के सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, दरियावगंज स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव रहा। इसके अलावा कानपुर की ओर अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनें ठहरी।
विज्ञापन

वर्जन-
- कासगंज जंक्शन स्टेशन से दो ट्रेनें प्रतिदिन कानपुर अनवरगंज स्टेशन तक दौड़ेंगी। ये ट्रेनें 31 जनवरी तक प्रस्तावित हैं। पहले दिन यात्रियों की संख्या कासगंज से कम रही है। जानकारी के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें