फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज में किसानों के प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिसबल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कृषि कानूनों के विरोध में जिले में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का अलर्ट रहा। इधर भारतीय किसान अधिकार संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों ने ढोलना मार्ग पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कड़ी सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया और किसानों को रोक लिया। यहां पहुंचे एसडीएम, सीओ को किसानों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति का आह्वान था कि 5 फरवरी को चक्का जाम किया जाएगा लेकिन अंत समय में चक्का जाम स्थगित कर दिया गया। सिर्फ पंचायत और ज्ञापन की रूप रेखा बनाई गई। भारतीय किसान अधिकार संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गांव गढ़ी कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में स्वयं किसान पहुंचे। पुलिस अलर्ट पर थी।
कई थानों का पुलिस और पीएसी बल कार्यालय के आसपास तैनात कर दिया गया। किसान प्रदर्शन करते हुए ढोलना रोड की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी मौके पर पहुंच गए और किसानों के साथ संवाद किया। अधिकारियों ने किसानों के साथ संवाद किया। किसानों ने यहां अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगे रखीं। उसके बाद किसानों का प्रदर्शन खत्म हो गया। इस दौरान रोहतास सिंह, श्रीपाल यादव, अमर सिंह, विनोद चौहान, देव सिंह, करमचंद, अवतार सिंह, धरमपाल सिंह, सोमेंद्र, प्रवीन, जगत प्रसाद, प्रमोद, सुरेश, कमल सिंह, राधेलाल, कल्याण सिंह, वीरेश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रखीं मांगें
भारतीय किसान अधिकार संघर्ष समिति ने सबसे पहली मांग कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की रखी। इसके साथ ही जिले में किसानों के पुराने बकाये गन्ना भुगतान को खाते में पहुंचाने की मांग उठाई। साथ ही अन्य कई समस्याओं के समाधान की मांग रखी। अधिकारियों ने हर संभव प्रयास का भरोसा दिया।
वर्जन-
- भारतीय किसान अधिकार संघर्ष समिति के पदाधिकारी और किसान ज्ञापन देने कलक्ट्रेट के लिए निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां एसडीएम, सीओ को ज्ञापन सौंपा है। आंदोलन जारी रहेगा। - कुलदीप पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान अधिकार संघर्ष समिति।
- किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सतर्कता बरती गई। गांव गढ़ी हरनाठेर पहुंचकर किसानों से संवाद किया गया। किसानों का ज्ञापन ले लिया गया है। उचित माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।

कासगंज में कृषि कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान अधिकार संघर्ष समिति के पदाधिकारी ?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें