फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू 26 मार्च को चक्का जाम करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन 26 मार्च को जिले में चक्का जाम करेगी। इटावा रोड पर सुबह नौ बजे से शाम पंाच बजे तक ककर्रा पुलिया के पास चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए किसान नेता गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी ओमवीर यादव ने बताया 26 मार्च को किसान आंदोलन के चार महीने पूरे हो जाएंगे। सरकार किसानों की मांगें नहीं मान रही है। एमएसपी पर कानून नहीं बनने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले में भी किसान 26 मार्च को चक्का जाम करेंगे।
इटावा रोड पर महूटी ककर्रा पुलिया के पास सुबह नौ बजे से शाम पंाच बजे तक किसान इकट्ठा होंगे। यह भाकियू के तहसील अध्यक्ष उदयवीर यादव और अनुज यादव के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने बताया चक्का जाम की सफलता के लिए किसान नेता गंाव-गांव जाकर किसानों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें