फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिले भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठॉ. भानुप्रताप सिंह तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने उन्हें समाधान का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार को अन्नदाता की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते किसानों को खुदकुशी करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही है। हर बार समाधान का भरोसा तो दिया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून लाकर किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का काम किया है। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। किसानों को बचाने के लिए गन्ना की तरह आलू का भी एमएसपी निर्धारित हो, सरकार गेहूं की तरह आलू के भी क्रय केंद्र स्थापित कर खरीद करे। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली व रजबाहों में पानी मिले।
भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार किसानों के हितों के लिए कार्य नहीं करती है तो संगठन आंदोलन दोबारा से शुरू करेगा। प्रतिनिधि मंडल में उनके साथ प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्रा, प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें