फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की निर्मम हत्या, सिर और हाथ काटे, भट्टे के कमरे में पड़ा मिला धड़

Fri, 13 Jul 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक किसान गेंदालाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्टे के कमरे में शुक्रवार को एक किसान का सिर कटा शव मिला है। मृतक का एक हाथ भी नहीं था। तलाश करने के बाद उसका सिर घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर मिला। 
विज्ञापन


मरने वाले की शिनाख्त सदर कोतवाली के गांव धारऊ निवासी किसान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 
 
गांव धारऊ निवासी 50 वर्षीय किसान गेंदालाल नौ जुलाई को एनएमबी कोल्ड स्टोरेज खर्रा से नातिन शिवानी की शादी के लिए आलू लेने गए थे। वो कार्ड भी बांट रहे थे। शिवानी की बारात 19 जुलाई को आनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कमरे में पड़ा था शव

जब गेंदालाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। कोई पता न लगने के बाद 10 जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया। शुक्रवार को दन्नाहार क्षेत्र में बंद भट्टे के एक कमरे में किसान का सड़ा गला शव मिला।

शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कमरे में गेंदालाल का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, उसका सिर गायब था। एक हाथ भी कटा हुआ था। 

पुलिस को घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर उसका कटा सिर पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें