फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, पति पर आरोप

Fri, 13 Jul 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एटा में विवाहित महिला का शव शुक्रवार को आम के पेड़ पर लटका मिला। मायका पक्ष ने महिला के पति पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे दहेज बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बेटी के साथ किए जा रही मारपीट की शिकायत मायके वालों ने गुरुवार को एसएसपी से भी की थी। साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई थी। थाना पुलिस से भी दो दिन पहले लिखित में शिकायत की थी। 

थाना एका के गांव नगरिया निवासी मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन संगीता की शादी 12 वर्ष पूर्व थाना अवागढ़ के गांव निजामपुर निवासी रामनरेश कुमार से हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई का कहना है कि संगीता पर पति रामनरेश 50 हजार रुपए मायके से लाने का दबाव बना रहा था। उससे मारपीट भी की गई। मायके वाले कई बार समझाने के लिए निजामपुर भी गए, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर गुरुवार रात को रामनरेश ने ही संगीता की हत्या कर दी। इसके बाद शव पेड़ से लटका दिया गया।इससे पहले भी उसे मारने की कोशिश की गई थी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मायकेवालों ने पति पर हत्या आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें