फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी, जोशी की उपस्थिति मात्र से मिलती है कार्यकर्ताओं को प्रेरणा: कलराज

Sat, 30 Mar 2019 08:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को आए पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी निर्णय करने की क्षमता रखते हैं। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता पार्टी को सैद्धांतिक पृष्ठभूमि प्रदान करने वाले हैं। उनकी उपस्थिति मात्र से ही कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

 
शनिवार को वृंदावन पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने वायदों को पूरा कर रही है। किसानों के खाते में पहुंचाए 2- 2 हजार इसका उदाहरण हैं, जबकि कांग्रेस ने 72 हजार रुपये सालाना देने की बात कहीं है। 

उन्होंने कहा कि देश में 55 साल तक कांग्रेस की ही सरकार थी, लेकिन तब ऐसा कोई कार्य नहीं उन्होंने किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के फायदे भी गिनाए। मथुरा को लेकर उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी यहां की लोकप्रिय नेता हैं। 
विज्ञापन


महानगर सदन उपनेता राधाकृष्ण पाठक व राजेश पंडित ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का पटुका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने परिवार सहित बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पार्टी की जीत की कामना की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें