फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के चक्कर में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कार भिड़ीं, मां-बेटी सहित आठ घायल

Sat, 30 Mar 2019 06:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर पलटी इनोवा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के टैंटीगांव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कुत्ते के बच्चे को बचाने के चक्कर में दो कारें आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना में मां-बेटी सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें मां-बेटी का हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस एवं एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


वसंत कुंज दिल्ली निवासी चालक कुलदीप इनोवा कार में सिंगापुर के विदेशी पर्यटक सिमूम व उसकी पत्नी सारिया को लेकर शनिवार की सुबह 10 बजे दिल्ली से आगरा घुमाने ले जा रहा था। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 83 पर पहुंचा, तभी कार के सामने कुत्ते का एक बच्चा (पिल्ला) आ गया। 

उसे बचाने के प्रयास में नोएडा की तरफ से पीछे से आई दूसरी कार से उसकी गाड़ी भिड़ गई। दुर्घटना में इनोवा कार पलट गई। इसमें सवार लोग चुटैल हो गए। वहीं, दूसरी कार पुल की रेलिंग से जा टकराई। इसमें पांच लोग सवार थे। 
विज्ञापन


इनमें विनी शर्मा, मीरा देवी, श्याम सुंदर निवासी रमेश नगर दिल्ली चुटैल हो गए। अंशू पत्नी अभिषेक एवं भव्या (पांच) पुत्री अभिषेक निवासी गोविंदपुरी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस एवं कर्मचारियों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें