फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को करंट लगा कर लूटे 2.63 लाख

Fri, 24 Jun 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
खंदौली में अपाचे सवार छह बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 
विज्ञापन


आगरा-जलेसर मार्ग पर झरना नाले के समीप गुरुवार दोपहर दो अपाचे बाइक सवार छह बदमाशों ने आलू किसान राजवीर सिंह परमार से 2.63 लाख रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर किसान को करंट लगाकर बेहोश कर दिया। 
आंवलखेड़ा, रूपधनू निवासी किसान राजवीर सिंह परमार गुरुवार दोपहर तकरीबन दो बजे एक्टिवा स्कूटर से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उन्हें रिश्तेदार को रुपये देने थे। उन्होंने स्कूटर के अगले हिस्से में बनी डिकी में 2.63 लाख रुपयों से भरा थैला रख दिया। झरना नाला के समीप दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने ओवरटेक करके राजवीर को रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। दो बदमाशों ने थैला लूट लिया। राजवीर ने लूट का विरोध किया तो एक बदमाश ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें करंट का झटका लगा। इससे वह बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश में आने पर घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू और सीओ एत्मादपुर अभिषेक कुमार पहुंच गए। एसओ खंदौली का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीम को लूटने आए थे बदमाश
बदमाश किसी मुनीम को लूटने आए थे। उन्होंने राजवीर सिंह परमार से सबसे पहले यही पूछा कि क्या तू मुनीम है। उन्होंने मना कर दिया। इस पर वे नहीं माने। एक बदमाश ने कहा कि यह झूठ बोल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें