फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपपुर में एक किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव अनूपपुर निवासी किसान ने बुधवार की शाम घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि वह पत्नी की मौत के बाद से दुखी था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी 50 वर्षीय हरिमोहन की पत्नी अर्चना की कैंसर से करीब दो माह पूर्व मौत हो गई। उसकी मौत के बाद से किसान दुखी रहने लगा था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे हरिमोहन का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहां मौजूद परिजन ने बताया कि संभवत: पत्नी की मौत से व्यथित होकर खुदकुशी की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें