फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर रखवाली कर रहे किसान को मारी गोली, रेफर

Sun, 09 Feb 2025 09:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़प़ुरा। क्षेत्र के गांव लौंगपुर में रविवार की शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गांव लौंगपुर निवासी रघुवीर अपने खेत में पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए गया था। शाम लगभग 7:30 बजे उसे गांव के ही पड़ोस के एक व्यक्ति ने गोली मार दी। उसके शरीर में कई छर्रे लग गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गोली मारने के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें